iPhone 18 Pro Max जैसे डिजाइन में सस्ता Infinix Smart 20e होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5100mAh बैटरी से होगा लैस

Infinix Smart 20e: बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Infinix जल्द ही एक नया फोन बाजार में उतार सकती है। कंपनी का अपकमिंग Infinix Smart 20e मलेशिया की एक शॉपिंग वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। फोन की लिस्टिंग से इसके डिजाइन, कलर और कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि इसका डिजाइन iPhone 18 Pro Max से मिलता-जुलता नजर आ सकता है।

iPhone 18 Pro Max जैसे डिजाइन में सस्ता Infinix Smart 20e होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5100mAh बैटरी से होगा लैस

Infinix Smart 20e जल्द होगा लॉन्च

Infinix ने जून महीने में भारत में Infinix Smart 20 को 13,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज के नए मॉडल Infinix Smart 20e को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन मलेशिया की एक शॉपिंग वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कंपनी Infinix Smart 20e को सबसे पहले मलेशिया में लॉन्च कर सकती है, जिसके बाद यह भारत समेत अन्य बाजारों में भी एंट्री कर सकता है।

Infinix Smart 20e के कलर ऑप्शन

लिस्टिंग के मुताबिक Infinix Smart 20e को चार कलर ऑप्शन Deep Cherry, Hush Blue, Silver Dancer और Night Pulse में पेश किया जा सकता है। फोन की शुरुआती तस्वीरों में इसका डिजाइन भी सामने आया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता नजर आता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Infinix Smart 20e में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसे पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन की स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन ज्यादा स्मूथ रहने की उम्मीद है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन की थिकनेस करीब 8.25mm होगी, जबकि इसका वजन लगभग 187 ग्राम बताया गया है।

RAM और स्टोरेज

इनफिनिक्स Smart 20e को शॉपिंग वेबसाइट पर 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में भी लॉन्च हो सकता है। इसमें LPDDR4X RAM मिलने की जानकारी है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग को बेहतर तरीके से संभालने में मदद कर सकती है।

Infinix Smart 20e में मिलेगा कौन सा प्रोसेसर?

अभी तक Infinix Smart 20e के प्रोसेसर का सटीक नाम सामने नहीं आया है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फोन में UNISOC या MediaTek Helio सीरीज का चिपसेट दे सकती है। प्रोसेसर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी कंपनी की ओर से सामने आने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

Infinix Smart 20e बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए Infinix Smart 20e में 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजार में आ सकता है। बड़ी बैटरी होने की वजह से सामान्य इस्तेमाल में फोन लंबे समय तक चलने की उम्मीद है।

Android 16 और XOS के साथ आएगा फोन

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई को Android 16 पर लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन में कंपनी का XOS इंटरफेस दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यह 4G स्मार्टफोन हो सकता है, जबकि फिलहाल इसमें 5G सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Infinix Smart 20e में मिलेगी मजबूत बॉडी

Infinix Smart 20e को Military Grade Durable Body के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में IP64 रेटिंग मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जो इसे धूल और पानी की बौछारों से सुरक्षा देने में मदद करेगी।

Also Read:OPPO F35 5G Price in India: 50MP फ्रंट कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

200% Volume Mode और NFC कनेक्टिविटी

एंटरटेनमेंट के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 20ई में 200% Volume Mode दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में मोनो स्पीकर मिलने की जानकारी सामने आई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और NFC जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Infinix Smart 20e की लॉन्च डेट और भारत में कीमत

फिलहाल Infinix Smart 20e की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। मलेशिया की शॉपिंग वेबसाइट पर फोन की लिस्टिंग “Coming Soon” के साथ दिखाई दी है, जिससे उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है। भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कंपनी की घोषणा के बाद इसकी कीमत, लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

Leave a Comment