Hero Sales October 2026: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में Hero MotoCorp की पकड़ अक्टूबर 2026 में और मजबूत हुई है। कंपनी ने महीने के दौरान 7.34 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर डिस्पैच किए, जो पिछले साल से करीब 16 प्रतिशत ज्यादा हैं। स्कूटर सेगमेंट में 61 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ और इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA की 30 हजार से ऊपर बिक्री ने रिपोर्ट को और खास बना दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं Hero MotoCorp की अक्टूबर सेल्स रिपोर्ट।

Hero Sales October 2026 कुल बिक्री
Hero MotoCorp ने अक्टूबर 2026 में कुल 7,34,403 टू-व्हीलर्स डिस्पैच किए। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 6,35,808 यूनिट्स भेजी थीं। इस तरह कुल बिक्री में सालाना आधार पर 15.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। घरेलू बाजार में 7,05,084 यूनिट्स डिस्पैच हुईं, जो अक्टूबर 2025 की 6,04,829 यूनिट्स से 16.58 प्रतिशत ज्यादा हैं। एक्सपोर्ट 29,319 यूनिट्स रहा, जिसमें 5.36 प्रतिशत की गिरावट आई।
स्कूटर सेगमेंट में 61 प्रतिशत की ग्रोथ
मोटरसाइकिल सेगमेंट में कंपनी ने 6,29,800 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जो पिछले साल के 5,70,753 यूनिट्स से 10.35 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं स्कूटर सेगमेंट ने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई। अक्टूबर 2026 में 1,04,603 स्कूटर डिस्पैच हुए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 65,055 यूनिट्स था। इस तरह स्कूटर बिक्री में 60.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
VIDA इलेक्ट्रिक स्कूटर की मजबूत प्रदर्शन
Hero के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने अक्टूबर में 30,143 यूनिट्स डिस्पैच किए। VAHAN रिटेल बिक्री में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में VIDA की हिस्सेदारी बढ़कर 13.6 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल अक्टूबर में 11.1 प्रतिशत थी।
अप्रैल से अक्टूबर तक की संचयी बिक्री
वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान Hero MotoCorp ने कुल 42,79,878 टू-व्हीलर्स डिस्पैच किए। पिछले साल इसी अवधि में 36,93,580 यूनिट्स डिस्पैच हुई थीं। इस तरह संचयी बिक्री में 15.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
नए मॉडल और आगामी लॉन्च
अक्टूबर में कंपनी ने Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को प्रीमियम पोर्टफोलियो में शामिल किया। 3 नवंबर को होने वाले EICMA शो में Hero की आगामी Xpulse 421 और नए VIDA इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इनके लॉन्च और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।