भारत में लॉन्च से पहले Honda Rebel 500 Price Leaked; जाने कीमत, इंजन, फीचर्स और लॉन्च की जानकारी

Honda Rebel 500 Price Leaked In India: Honda भारत में अपनी नई मिडिलवेट क्रूजर बाइक Honda Rebel 500 को लॉन्च करने की तैयारी में है। आधिकारिक लॉन्च से पहले इस बाइक की संभावित कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda BigWing Bengaluru की वेबसाइट पर Rebel 500 की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.49 लाख दिखाई गई है। हालांकि, Honda ने अभी तक इस कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि कंपनी इस क्रूजर बाइक को 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

भारत में लॉन्च से पहले Honda Rebel 500 Price Leaked; जाने कीमत, इंजन, फीचर्स और लॉन्च की जानकारी

Honda Rebel 500 की कीमत हुई लीक

ऑनलाइन सामने आई जानकारी के अनुसार, Honda Rebel 500 Standard Variant की संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹5.49 लाख (बेंगलुरु) हो सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है, जिसमें Standard और E-Clutch वर्जन शामिल होंगे। E-Clutch वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से अधिक होने की संभावना है, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है।

अगर यह लीक सही साबित होती है, तो नई Honda Rebel 500 की कीमत भारत में पहले बेचे गए पुराने मॉडल की तुलना में कम होगी। बता दें कि पिछली जनरेशन होंडा रेबेल 500 की आखिरी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख (दिल्ली) थी।

होंडा रेबेल 500 भारत में CKD रूट से आएगी

Honda ने हाल ही में पुष्टि की थी कि Rebel 500 कंपनी की नई विस्तारित प्रीमियम मोटरसाइकिल लाइनअप का हिस्सा होगी। यह बाइक भारत में CKD (Completely Knocked Down) रूट के जरिए लाई जाएगी। CKD यूनिट के रूप में आने से कंपनी लागत को नियंत्रित कर सकती है, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिल सकती है।

Honda Rebel 500 इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Rebel 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 8,500rpm पर 46hp की पावर और 6,000rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को स्मूद परफॉर्मेंस और आरामदायक लंबी दूरी की राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बाइक में लो सीट हाइट, रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन और क्लासिक क्रूजर डिजाइन देखने को मिलेगा।

Royal Enfield Super Meteor 650 से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद होंडा रेबेल 500 का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड सुपर मीटिओर 650 से होगा। इसके अलावा यह Kawasaki Eliminator 500 जैसे प्रीमियम क्रूजर सेगमेंट के ग्राहकों को भी आकर्षित कर सकती है। Honda अपनी मजबूत ब्रांड वैल्यू, रिफाइंड पैरेलल-ट्विन इंजन और आधुनिक तकनीक के दम पर इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Also Read: Honda Upcoming Bikes India 2026: ADV160, CB500, Rebel 300 समेत 10 नए मॉडल

Honda Rebel 500 लॉन्च टाइमलाइन

फिलहाल Honda ने Rebel 500 की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऑनलाइन लीक हुई कीमत और कंपनी की हालिया घोषणाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि यह क्रूजर बाइक 2026 के आखिर तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। लॉन्च के समय इसकी अंतिम कीमत, फीचर्स और उपलब्ध वेरिएंट्स की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Leave a Comment