TVS Sales Report October 2026 में जबरदस्त उछाल: कुल 7 लाख यूनिट बिकीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर में 120 प्रतिशत की ग्रोथ

TVS Sales Report October 2026 के आंकड़े कंपनी के लिए काफी मजबूत रहे हैं। अक्टूबर महीने में टीवीएस मोटर ने कुल 7,00,134 वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 28.81 प्रतिशत ज्यादा हैं। इसमें टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर दोनों शामिल हैं। खास बात यह रही कि इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में 120 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली।

TVS Sales Report October 2026 में जबरदस्त उछाल: कुल 7 लाख यूनिट बिकीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर में 120 प्रतिशत की ग्रोथ

TVS Sales Report October 2026 में टू-व्हीलर का दबदबा

TVS Sales Report October 2026 के दौरान कंपनी की कुल टू-व्हीलर बिक्री 6,70,679 यूनिट रही, जो पिछले साल अक्टूबर की 5,25,150 यूनिट से 27.71 प्रतिशत ज्यादा है। घरेलू बाजार में टू-व्हीलर बिक्री 5,14,764 यूनिट पहुंच गई, जबकि एक साल पहले यह 4,21,631 यूनिट थी। इसमें 22.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। निर्यात में भी अच्छी तेजी देखने को मिली और टू-व्हीलर एक्सपोर्ट 50.61 प्रतिशत बढ़कर 1,55,915 यूनिट हो गया।

इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दिखाई ताकत

TVS Sales Report October 2026 का सबसे चर्चित आंकड़ा इलेक्ट्रिक सेगमेंट का रहा। कंपनी ने इस महीने 71,382 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह संख्या सिर्फ 32,387 थी। इस तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में 120.40 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। कुल टू-व्हीलर बिक्री में इलेक्ट्रिक मॉडल की हिस्सेदारी अब 10.64 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले साल 6.17 प्रतिशत थी।

Also Read: Hero Sales October 2026: 7.34 लाख टू-व्हीलर्स की बिक्री, स्कूटर में 61% उछाल, VIDA का जलवा

थ्री-व्हीलर और निर्यात में भी अच्छी ग्रोथ

थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी TVS Sales Report October 2026 के आंकड़े सकारात्मक रहे। कंपनी ने 29,455 थ्री-व्हीलर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 60.02 प्रतिशत ज्यादा हैं। घरेलू थ्री-व्हीलर बिक्री 63.73 प्रतिशत बढ़कर 10,020 यूनिट हो गई, जबकि निर्यात 58.18 प्रतिशत बढ़कर 19,435 यूनिट पहुंच गया। कुल मिलाकर निर्यात 1,75,350 यूनिट रहा, जो कुल बिक्री का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा है।

आने वाली बाइक

TVS Sales Report October 2026के मजबूत आंकड़ों के साथ कंपनी अब EICMA शो की तैयारी में जुटी हुई है। वहां नया नॉर्टन 450cc सिंगल सिलेंडर मोटरसाइकिल, अपाचे आरआर 450 और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए जा सकते हैं। इन लॉन्च से कंपनी की पोर्टफोलियो और मजबूत होने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर TVS Sales Report October 2026 ने दिखाया कि कंपनी घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में अच्छी पकड़ बनाए हुए है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की तेजी से बढ़ती हिस्सेदारी भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है।

1 thought on “TVS Sales Report October 2026 में जबरदस्त उछाल: कुल 7 लाख यूनिट बिकीं, इलेक्ट्रिक स्कूटर में 120 प्रतिशत की ग्रोथ”

Leave a Comment