Ather Konarc Electric Scooter Launch: 200Km तक रेंज, AeBS ब्रेकिंग और ऑनबोर्ड चार्जिंग के साथ कीमत 99,999 रुपये से शुरू

Ather Konarc Electric Scootr India Launch: भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Ather Energy ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया Ather Konarc Electric Scooter लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर सिर्फ नया मॉडल नहीं है, बल्कि कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाला पहला प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। Ather Konarc की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। इसमें 200Km तक की रेंज, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑनबोर्ड चार्जिंग और 10,000Km तक के लंबे सर्विस इंटरवल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ather ने इस स्कूटर को खासतौर पर रोजाना इस्तेमाल, आसान चार्जिंग, कम मेंटेनेंस और फैमिली राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कंपनी इसे S और Z नाम की दो अलग-अलग लाइन में पेश करेगी।

Ather Konarc Electric Scooter Debuts: नई EL Platform पर आया Ather का दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है खास

Ather Konarc की कीमत और रेंज

Ather Konarc S के अलग-अलग बैटरी और रेंज विकल्प लॉन्च किए गए हैं। कंपनी के अनुसार 100Km IDC रेंज वाले Konarc S की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं, 125Km रेंज वाला मॉडल 1,21,999 रुपये और 161Km रेंज वाला वेरिएंट 1,44,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध होगा।

200Km रेंज वाले Konarc S की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा Konarc Z के दोनों वेरिएंट की कीमत का भी खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। Ather Konarc S को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जबकि Z लाइन में चार रंग उपलब्ध होंगे।

कब शुरू होगी Ather Konarc की डिलीवरी?

Ather ने Konarc की डिलीवरी को अलग-अलग चरणों में शुरू करने की योजना बनाई है। 125Km और 161Km रेंज वाले Konarc S मॉडल की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है।

एंट्री-लेवल 100Km रेंज वाला मॉडल 2027 की पहली तिमाही में ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 200Km रेंज वाले Konarc S को 2027 की तीसरी तिमाही में लॉन्च करने की योजना है। Konarc Z के दोनों मॉडल 2027 की दूसरी तिमाही में बाजार में आ सकते हैं।

नया EL प्लेटफॉर्म क्या है?

Ather Konarc को कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार इस प्लेटफॉर्म को लगभग 26 लाख किलोमीटर के राइडिंग और फील्ड डेटा के आधार पर विकसित किया गया है।

इस नए आर्किटेक्चर में नया चेसिस, पावरट्रेन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि कम कंपोनेंट्स के इस्तेमाल से स्कूटर की असेंबली लगभग 15 प्रतिशत तेज हो सकती है और सर्विसिंग में लगने वाला समय भी काफी कम हो सकता है।

सबसे खास बात यह है कि Konarc में 10,000Km का सर्विस इंटरवल दिया गया है, जिससे नियमित इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मेंटेनेंस में सुविधा मिल सकती है।

Also Read: Ducati Monster 2026 भारत में लॉन्च: 890cc V2 इंजन, 175kg वजन और 111bhp पावर, कीमत ₹13.99 लाख से

14-इंच व्हील और फैमिली फ्रेंडली डिजाइन

Ather Konarc Electric Scootr में सामने की तरफ 14-इंच का बड़ा व्हील दिया गया है। इससे खराब सड़कों और गड्ढों पर स्कूटर को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिल सकती है। फ्रंट में 100mm सस्पेंशन ट्रैवल दिया गया है।

एथर कोनार्क स्कूटर की व्हीलबेस 1,352mm है, जो बेहतर स्टेबिलिटी देने में मदद कर सकता है। Ather Konarc का डिजाइन 450 सीरीज की तरह पूरी तरह स्पोर्टी नहीं है। इसे ज्यादा आरामदायक और फैमिली स्कूटर के तौर पर डिजाइन किया गया है। पिलियन राइडर के लिए पैडेड ग्रैब हैंडल और एडजस्टेबल बैकरेस्ट भी दिया गया है।

AeBS ब्रेकिंग और ऑनबोर्ड चार्जिंग

Ather Konarc में फ्रंट डिस्क ब्रेक और CBS के साथ नया AeBS यानी Advanced Electronic Braking System दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम अधिकतम ब्रेकिंग फोर्स को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने और बेहतर कंट्रोल देने में मदद कर सकता है।

स्कूटर में 450W का ऑनबोर्ड चार्जिंग सिस्टम भी दिया गया है। यानी चार्जिंग इलेक्ट्रॉनिक्स स्कूटर में ही मौजूद हैं। इसके अलावा ग्राहक 450W का वैकल्पिक पोर्टेबल चार्जर खरीद सकते हैं। दोनों चार्जर एक साथ काम करके 900W तक की चार्जिंग क्षमता दे सकते हैं।

इसके साथ MagicKey कीलेस इग्निशन सिस्टम भी दिया गया है। स्कूटर राइडर के पास आने पर इस्तेमाल किया जा सकता है और दूर जाने पर यह अपने आप लॉक भी हो सकता है।

कुल मिलाकर, Ather Konarc लंबी रेंज, आसान चार्जिंग और फैमिली फ्रेंडली फीचर्स के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक मजबूत नया विकल्प बनकर सामने आया है।

Leave a Comment