Samsung ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया और दमदार विकल्प पेश कर दिया है। कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज के नए Fan Edition मॉडल Samsung Galaxy S26 FE से पर्दा उठा दिया है। यह फोन सिर्फ एक नया डिजाइन या कैमरा अपग्रेड लेकर नहीं आया, बल्कि इसमें दमदार Exynos 2500 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और लंबी अवधि तक सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे बड़े फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Samsung इस फोन के लिए 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE Availability और कीमत
Samsung Galaxy S26 FE को चुनिंदा बाजारों में 4 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन Blueberry, Graphite और Pistachio कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
अमेरिकी बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 699.99 डॉलर रखी गई है। भारत में Samsung Galaxy S26 FE की कीमत का खुलासा कंपनी भारतीय लॉन्च के करीब करेगी। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर Samsung की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
Samsung Galaxy S26 FE की डिस्प्ले और रेट
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ हो सकता है।
फोन की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है। फोन की मोटाई 7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम रखा गया है।
Samsung Galaxy S26 FE प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Samsung ने Galaxy S26 FE में 3nm आधारित Exynos 2500 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन में 8GB RAM दी गई है और इसे 128GB, 256GB तथा 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह स्मार्टफोन Android 17 आधारित One UI 9 के साथ लॉन्च होने वाला Galaxy S26 परिवार का पहला मॉडल है। कंपनी का दावा है कि फोन को 7 जेनरेशन तक Android OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy S26 FE ट्रिपल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में Nightography फीचर भी दिया गया है, जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा Super Steady और Horizontal Lock जैसे वीडियो फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
AI फीचर्स से बदल जाएगा फोटो और वीडियो एडिटिंग का अनुभव
सैमसंग ने गैलेक्सी एस26 एफई मोबाइल फ़ोन में कई नए AI फीचर्स भी शामिल किए हैं। Photo Assist की मदद से यूजर्स टेक्स्ट कमांड के जरिए फोटो में बदलाव कर सकेंगे। उदाहरण के लिए फोटो में किसी चीज को जोड़ना, समय का माहौल बदलना या तस्वीर के किसी हिस्से को ठीक करना संभव होगा।
फोन में Gemini Omni का सपोर्ट भी दिया गया है, जो Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो का उपयोग करके वीडियो क्लिप बनाने और एडिट करने में मदद कर सकता है। My FanCam फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान चुने गए व्यक्ति को ट्रैक करके उसे फ्रेम के बीच में बनाए रखने का काम करता है।
Samsung Galaxy S26 FE बैटरी और फास्ट चार्जिंग
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई में फ़ोन 4,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, 45W चार्जर के साथ यह स्मार्टफोन लगभग 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके अलावा फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है।
Also Read: Redmi 17C 5G Launched: 8GB RAM, 6000mAh Battery और 120Hz Display, जानें कीमत
Samsung Galaxy S26 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.7 इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz
- ब्राइटनेस: 1,900 निट्स
- प्रोसेसर: Exynos 2500, 3nm
- RAM: 8GB
- स्टोरेज: 128GB, 256GB और 512GB
- रियर कैमरा: 50MP + 12MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा: 12MP
- बैटरी: 4,900mAh
- चार्जिंग: 45W वायर्ड, 15W वायरलेस
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 17 आधारित One UI 9
- कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4
- प्रोटेक्शन: IP68 रेटिंग
कुल मिलाकर Samsung Galaxy S26 FE उन यूजर्स के लिए एक आकर्षक स्मार्टफोन साबित हो सकता है, जो फ्लैगशिप जैसी कैमरा क्वालिटी, AI फीचर्स, बड़ी AMOLED डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। भारत में इसकी कीमत सामने आने के बाद ही यह साफ होगा कि नया Galaxy S26 FE भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट के दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कितनी कड़ी टक्कर दे पाएगा।
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।