POCO अपनी M8 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए POCO M8x 5G लेकर आ रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट बता दी है। यह फोन 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट पहले से लाइव है और बिक्री भी वहीं से शुरू होने वाली है।
सबसे बड़ी बात यह है कि POCO का दावा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर लगेगा। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर गेमिंग तक बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह फोन अच्छा विकल्प बन सकता है।
POCO M8x 5G के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
POCO M8x 5G का प्रोसेसर और RAM बनाएंगे इसे पावरफुल
POCO M8x 5G की सबसे खास बात इसका प्रोसेसर है। Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी के अनुसार पोको एम8एक्स फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 6.5 लाख से ज्यादा स्कोर दे सकता है। मेमोरी की बात करें तो POCO M8x 5G Smartphone में 12GB तक कंबाइंड RAM मिलेगी। POCO M8x 5G में फिजिकल RAM के साथ 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी होगा। LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ फोन लंबे समय तक स्मूद चलने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 48 महीने तक लैग-फ्री अनुभव दे सकता है।
POCO M8x 5G में मिलेगा दमदार ट्रिपल कूलिंग सिस्टम
गेमिंग या हेवी यूज के दौरान गर्म न होने के लिए पोको एम8एक्स में ट्रिपल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। POCO M8x 5G Phone में 12,439mm² का अल्ट्रा-लार्ज ग्रेफाइट शीट, 1,924mm² कॉपर फॉयल लेयर और 3.5W का हाई-एफिशिएंसी थर्मल जेल शामिल है। यह फीचर खासतौर पर बजट में गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को पसंद आ सकता है।
POCO M8x 5G 5G का डिजाइन और संभावित डिस्प्ले-बैटरी फीचर्स
POCO M8x 5G के डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम है। टीजर में ग्रीन टेक्सचर्ड रियर पैनल दिख रहा है। बैक पर डुअल कैमरा सेटअप के लिए गोल्डन फिनिश वाला कैमरा आइलैंड और LED फ्लैश है। अभी कैमरा और डिस्प्ले की पूरी डिटेल कंपनी ने नहीं बताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 6.9 इंच का 120Hz HD+ LCD डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ 33W चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
POCO M8x 5G के संभावित फीचर्स
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| फोन का नाम | POCO M8x 5G |
| भारत में लॉन्च | 21 अगस्त 2026 |
| प्रोसेसर | Snapdragon 4 Gen 5 |
| प्रोसेस | 4nm |
| रैम | 12GB तक कंबाइंड |
| रैम तकनीक | LPDDR4X |
| स्टोरेज | UFS 2.2 |
| कूलिंग | Triple Cooling System |
| रियर कैमरा | डुअल कैमरा सेटअप |
| अनुमानित कीमत | 20,000 रुपये से कम |
| बिक्री प्लेटफॉर्म | Flipkart |
Also Read: Honor Play 80 Plus 5G लॉन्च: 7,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4, जानें कीमत
कीमत और उपलब्धता
POCO ने अभी आधिकारिक कीमत और वेरिएंट्स का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि फोन भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत पर आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो Snapdragon 4 Gen 5, 12GB तक RAM और ट्रिपल कूलिंग सिस्टम के साथ यह बजट 5G सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनेगा।
POCO M8x 5G लॉन्च डेट की बात करें तोयह स्मार्टफोन 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और ऑफर्स उसी दिन पता चलेंगे। Flipkart पर उपलब्धता की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के लिए Web Soft World के साथ जुड़े रहें।
समित कुमार Web Soft World के फाउंडर, और एडिटर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का गहरा अनुभव है और पिछले कई वर्षों से ये डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यूजर्स को सही और भरोसेमंद जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरल भाषा में जटिल टेक्नोलॉजी को समझाना और यूजर्स को स्मार्ट खरीदारी के लिए गाइड करना है।