Samsung Galaxy S26 FE Review: प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE Review In Hind: सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई आखिरकार भारतीय बाजार में उपलब्ध हो चुका है। 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस स्मार्टफोन को हमने करीब एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया और इसकी डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी समेत कई पहलुओं को करीब से परखा। Galaxy S26 FE को कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है और इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा तथा 4900mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। तो क्या यह फोन रोजाना इस्तेमाल में उम्मीदों पर खरा उतरता है? आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE Review: प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE स्पेसिफिकेशन्स

फीचर Samsung Galaxy S26 FE
डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X
प्रोसेसर Exynos 2500
RAM/Storage 8GB + 256GB
रियर कैमरा 50MP + 8MP + 12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 4900mAh
चार्जिंग 45W वायर्ड, 15W वायरलेस

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Galaxy S26 FE का डिजाइन पिछले मॉडल Galaxy S25 FE से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इसका प्रीमियम फील प्रभावित नहीं होता। फोन में ग्लास बैक पैनल और एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है। हमें मिला Pistachio कलर काफी क्लासी और फ्रेश नजर आया।

फोन के फ्रंट, बैक और साइड फ्लैट डिजाइन में हैं, जबकि कॉर्नर को कर्व रखा गया है। इससे ग्रिप अच्छी बनी रहती है। सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus+ और IP68 रेटिंग दी गई है। रियर पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप फोन के लुक को और बेहतर बनाता है।

Samsung Galaxy S26 FE में डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 1080 x 2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

रियल लाइफ इस्तेमाल में डिस्प्ले की आउटडोर विजिबिलिटी अच्छी रही। कलर्स विविड दिखाई देते हैं और कंटेंट देखने के दौरान कॉन्ट्रास्ट भी बढ़िया मिलता है। HDR10+ और Widevine L1 का सपोर्ट मौजूद है, हालांकि Dolby Vision का विकल्प नहीं मिलता।

Samsung Galaxy S26 FE में परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

S26 FE फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ Xclipse 950 GPU दिया गया है। हमारे टेस्ट में इसने AnTuTu पर 24,71,984 और Geekbench मल्टी-कोर में 7,911 का स्कोर हासिल किया।

डेली यूज में फोन स्मूथ रहा और मल्टीटास्किंग के दौरान भी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं हुआ। 10 से ज्यादा ऐप्स खुले रखने और BGMI खेलने के दौरान भी परफॉर्मेंस स्थिर रही। लंबे गेमिंग सेशन में फोन हल्का गर्म हुआ, लेकिन जल्दी कूल डाउन भी हो गया।

Galaxy S26 FE फोन Android 17 और One UI 9 पर चलता है। Samsung इसमें 7 जेनरेशन OS अपग्रेड और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है। Galaxy AI के साथ Now Brief, नए विजेट्स और कई AI आधारित फीचर्स भी मिलते हैं।

Samsung Galaxy S26 FE में कैमरा

Samsung Galaxy S26 FE में 50MP मेन कैमरा, 8MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा से दिन की रोशनी में तस्वीरों में डिटेल, कलर और डायनामिक रेंज अच्छी मिलती है। 3x ऑप्टिकल जूम के कारण दूर के सब्जेक्ट को कैप्चर करना भी आसान है।

नाइट मोड ऑन करने पर लो-लाइट तस्वीरों में डिटेलिंग बेहतर होती है और नॉइज भी नियंत्रित रहता है। पोर्ट्रेट शॉट्स में आउटपुट अच्छा है, हालांकि कुछ तस्वीरों में बाल जैसे बारीक हिस्सों की एज डिटेक्शन पूरी तरह परफेक्ट नहीं रही।

सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। अच्छी रोशनी में सेल्फी में कलर्स और डायनामिक रेंज संतुलित नजर आती है।

Also Read: Honor X9e Pro 5G: 11,000mAh Battery और 108MP Camera के साथ 24 सितंबर को लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S26 FE की बैटरी और चार्जिंग

Samsung ने Galaxy S26 FE फोन में 4900mAh बैटरी दी गई है। PCMark Battery Test में Galaxy S26 FE ने 10 घंटे 16 मिनट का स्कोर हासिल किया। सामान्य इस्तेमाल में बैटरी सुबह से शाम तक साथ देती है, हालांकि हैवी यूजर्स को दिन में चार्जिंग की जरूरत पड़ सकती है।

गैलेक्सी S26 FE फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। टेस्टिंग में 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 66 मिनट लगे। इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत

Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत ₹69,999 है। इसके प्रीमियम डिजाइन, अच्छी AMOLED स्क्रीन और मजबूत कैमरा परफॉर्मेंस के साथ-साथ Exynos 2500 की प्रोसेसिंग पावर इसे एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन बनाती है।

निष्कर्ष

Samsung Galaxy S26 FE उन यूजर्स के लिए खासतौर पर उपयोगी हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, अच्छी कैमरा क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। बैटरी क्षमता कुछ प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स के मुकाबले कम है, लेकिन सामान्य इस्तेमाल में इसका बैकअप पर्याप्त रहता है। लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहने वाले Samsung यूजर्स के लिए भी यह फोन आकर्षक विकल्प हो सकता है।

Leave a Comment